फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोलाहेडी में कहासुनी के बाद मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव मोलाहेडी में एक कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रामीण करण ने मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर को गांव के पप्पू से उसकी कहासुनी हुई थी। थोड़ी देर बाद पप्पू अपने बेटों हार्दिक और प्रिंस के साथ करण के घर आया। उन्होंने करण के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पुलिस ने पप्पू, हार्दिक और प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक जांच अधिकारी विपिन कुमार त्यागी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें