फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से तालाब खोदाई का आरोप

विज्ञापन
बधाई कलां में आईपीएल की योजना से कराई जा रही तालाब खुदाई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अवैध तरीके से तालाब खोदाई का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। बधाई कलां में अवैध तरीके से तालाब खुदवाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है।
आईपीएल शुगर मिल द्वारा मिल क्षेत्र से जुडे़ कई गांवों में अपने बजट से तालाब खोदवाकर सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसी योजना से ग्राम पंचायत द्वारा बधाई कलां में पुराने तालाब को खोदवाने के स्थान पर नए जगह तालाब खोदवाना शुरू कर दिया। इस पर कुछ लोगों ने ऐतराज जताया है। आरोप है जिस जमीन पर तालाब खोदवाया जा रहा है। वह तालाब का नंबर नहीं है। ग्रामीण सुशील कुमार और नितिन मलिक द्वारा जेसीबी मशीन से निकाले जाने वाली मिट्टी को भी बेचने की शिकायत राजस्व विभाग और आईपीएल के अफसरों से की है। बताया कि खसरा नंबर 327 तालाब की जमीन नहीं है। तालाब सफाई के लिए इस नंबर की कोई पैमाइश राजस्व विभाग से नहीं कराई गई। बताया कि इस जगह 50 सालों से कोई तालाब नहीं रहा है। उधर, आईपीएल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया उन्हें गांव की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। ग्रुप ने विभिन्न गांवों में तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण का जिम्मा ग्राम प्रधानों को सौंपा है। बधाई कलां की शिकायत उन्हें मिली है, लेकिन यह मामला राजस्व विभाग अथवा ग्राम पंचायत तय करेगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें