शिक्षक भर्ती में पिछड़ों-दलितों के खिलाफ साजिश : प्रजापति
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों व दलितों के अधिकारों का हनन करने में लगी है। उन्होंने कहा है कि 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए छह जनवरी को परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 12 मई को घोषित किया गया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा ओवरलैपिंग नियम का खुलकर उल्लंघन किया गया। भर्ती प्रक्रिया 1981 नियमावली के (5) (क) के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन नहीं हुआ, जिसकी वजह से पिछड़ों व दलितों के लिए आरक्षित सीटों पर भी ज्यादातर उच्च वर्ग के युवकों को ही रखा गया। वहीं परीक्षा में उत्तीर्ण व अधिक नंबर लाने वाले पिछड़ा वर्ग व दलित वर्ग के हजारो युवाओं को बाहर कर दिया गया और उनकी जगह पर अन्य वर्ग के युवाओं को ही रखा गया।