फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निजी नर्सिंग होम पर गर्भपात करने का आरोप, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडि़त महिला के साथ भाकियू (महाशक्ति) के बैनर तले किसानों ने नर्सिंग होम में धरना दिया
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भी की मामले की जांच, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। निजी नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड के बाद एक महिला का गर्भपात करने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में पीड़ित महिला के साथ भाकियू (महाशक्ति) के बैनर तले किसानों ने नर्सिंग होम पर धरना दिया। स्वास्थ्य विभाग ने भी की मामले की जांच की। उधर, हॉस्पिटल संचालक ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कुछ लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

धरने में भाकियू (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष अनुभव त्यागी ने बताया कि नंगला राई निवासी महिला ने दो मार्च को निजी नर्सिंग होम में पेट में तकलीफ होने पर अल्ट्रासाउंड कराया था। महिला चिकित्सक ने जांच रिपोर्ट में बच्चे की हालत नाजुक बताते हुए जान का खतरा बताया। इसके बाद छह हजार रुपये लेकर उसका गर्भपात कर दिया। इससे महिला की हालत खराब हो गई। कहा कि यह चिकित्सक की लापरवाही से हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सीएमओ को मौके पर बुलाने की मांग की गई। सीएमओ के निर्देश पर चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाक्टर सतीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उधर, नर्सिंग होम के संचालक ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। प्रसव पूर्व बच्चे की जांच के लिए उनके यहां कोई अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता और ना ही गर्भपात। ब्लैकमेलिंग के लिए कुछ लोगों की साजिश है। यदि उनके यहां कोई नियमितता पाई जाती है, वह दंड भुगतने के तैयार है।
विज्ञापन


विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा स्वास्थ्य विभाग
चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सीएमओ महावीर सिंह फौजदार के निर्देश पर निजी नर्सिंग होम में जांच के लिए गए थे। पीड़ित महिला से बातचीत की गई। निजी नर्सिंग होम संचालक ने पिछली तिथियों का सीसीटीवी कैमरे का डाटा नहीं दिखाया। महिला को बता दिया गया कि वह सीएचसी में आकर जांच पड़ताल कराए। इसके बाद उसे परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जाएगा। गर्भपात के संबंध में आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। विस्तृत रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें