फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - मेले की नियम विरुद्ध बोली लगवाने का आरोप

Tue, 05 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सभासद ने प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक स्थानीय नगर निदेशालय को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मेले का ठेका प्रकरण में सोमवार को सभासदों की बैठक बुलाई गई। पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू, ईओ राकेश जसवाल पहुंचे, लेकिन सभी सभासदों के नहीं पहुंचने पर बैठक नहीं हो पाई। सभासद मनोज कुमार ने पालिका चेयरमैन, ईओ को शिकायती पत्र दिया। इनके अलावा प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक स्थानीय नगर निदेशालय को भी शिकायती पत्र भेजा। जिसमें मेल की नियम विरूद्ध बोली कराए जाने का आरोप लगाया गया है।
सभासद का कहना है कि पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी मेला श्रावणी छड़ियान के ठेके की बोली 50 लाख 10 हजार और जीएसटी के साथ आमंत्रित की गई। परंतु मेले की बैठक किए बिना ही मेले की शर्तों में असंवैधानिक रूप से बदलाव कर दिया। जिसमें अप्पूघर में 50 रुपये से अधिक टिकट वसूल नहीं किया जाएगा। बदली गई शर्तों के कारण ठेकेदारों ने दो बार बोली के लिए जमानत राशि जमा नहीं कराई। तीसरी बार सूचना प्रकाशित होेने के बाद सात ठेकेदारों ने जमानत राशि जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक बोली की जानकारी होने के बाद बावजूद नियम विरुद्ध बोली 25 लाख से शुरू कराई गई, जो 31 लाख पर जाकर रुकी। सभासद का आरोप है कि जानबूझकर पालिका के राजस्व हानि पहुंचाने के उद्देश्य से तय बोली से कम लागत की बोली लगवाई गई। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें