फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड के सभी आरोपी कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोर्ट ने रामपुर तिराहा कांड से जुड़े सीबीआई बनाम राधामोहन द्विवेदी मामले के सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश जारी किया है। एक अक्तूबर, 1994 की रात अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। इनमें महिला आंदोलनकारी भी शामिल थीं। पुलिसकर्मियों ने रात करीब एक बजे रामपुर तिराहा पर बस रुकवा ली। आरोप है कि महिला आंदोलनकारियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया। उत्तराखंड संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 25 जनवरी 1995 को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे, जिसकी सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने मुकदमे के सभी आरोपियों को अगली तिथि पर पेश होने का आदेश जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें