बुढ़ाना में गन्ना खरीदने व मिल चलने की जानकारी देते विधायक व एसडीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान का खेतों में खड़ा सारा गन्ना खरीदा जाएगा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि किसान का खेतों में खड़ा सारा गन्ना खरीदा जाएगा। जब तक गन्ना खेतों में खड़ा है, चीनी मिल चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गन्ना मंत्री से वीडियो कांफ्रेंस हुई। उन्होंने भी चीनी मिलों को किसान का सारा गन्ना खरीदने के निर्देश दिए हैं। बजाज चीनी मिल भैसाना 25 मई तक, चीनी मिल मंसूरपुर 10 जून तक, चीनी मिल खतौली पांच जून तक तथा चीनी मिल थानाभवन 23 मई तक चलेगी।