फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के शौकीनों को नहीं मिली मनचाही शराब

विज्ञापन
चरथावल में शराब के ठेके पर सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शराब के शौकीनों को नहीं मिला पसंदीदा ब्रांड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। लॉकडाउन में 41 दिन की लंबी इंतजार के बाद शराब के ठेके खुलने पर मनचाहा ब्रांड नहीं मिलने से शराब पीने के शौकीनों को धक्का लगा। चरथावल में सुबह 10 बजे रोहाना तिराहे के नजदीक ठेका खुला। दरोगा रणपाल सिंह इससे पहले ही ड्यूटी पर डटे थे। आसपास गांव वालों का आना शुरू हो गया। अच्छे ब्रांड की शराब 11 बजे से ही देनी बंद कर दी गई। हल्की क्वालिटी की शराब भी पर्याप्त स्टाक नहीं होने से निराशा मिली। यहां तक लोगों ने बिरालसी, दूधली आदि ठेकों पर भी घूमकर पसंदीदा ब्रांड लेने को चक्कर लगाए, लेकिन मायूसी मिली। देशी शराब की बोतलें भी नहीं मिली। लोगों को सिर्फ पव्वों में संतोष करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि शराब के रेट बढ़ने की चर्चा के बाद पर्याप्त स्टॉक नहीं होने की बात कहते हुए सेल्समैनों ने टरकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें