फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धार्मिक टिप्पणी मामले में अखिल को जमानत, जेल से छूटे 19 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी के मामले में आरोपी बनाए गए बुढ़ाना के अखिल त्यागी को जमानत मिल गई है। विशेष न्यायालय एससी एसटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार बने जमानत मंजूर कर ली। उधर, बवाल के मामले में जमानत मिलने के बाद 19 आरोपी भी जेल से छूट गए। बचाव पक्ष की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। 18 अक्तूबर को फेसबुक पर पोस्ट पर टिप्पणी करने के मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपने-अपने तर्क पेश किए। अदालत ने सीबीआई बनाम सतेंद्र अंतिल मामले का जिक्र करते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। एक लाख रुपये का बंधपत्र और दो जमानती दाखिल करने पर आरोपी को छोड़ा जाएगा। बुढ़ाना बवाल प्रकरण में चिंहित करने की कार्रवाई की जा रही है। चिंहित किए सभी आरोपियों को पांच पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी व वीडियो के आधार पर 50 आरोपितों को चिन्हित किया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया जाएगा। चिंहित करने की कार्रवाई अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें