पुरकाजी में हुआ नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के बॉडीबिल्डरों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से पुरकाजी कस्बे में शनिवार की रात नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुग्राम के आकाश मलिक मिस्टर नार्थ इंडिया चुने गए, जबकि तंजीम को मुजफ्फरनगर चैंपियन घोषित किया गया।
पूर्व चेयरमैन मियां नसीम बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान , उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के बॉडीबिल्डरों ने भाग लिया। आयोजक सैय्यद मुनीर ने मिस्टर नार्थ इंडिया आकाश मलिक निवासी गुरुग्राम को 21 हजार रुपये, मसल्स मैन जयवीर निवासी नोएडा को 15 हजार रुपये, मिस्टर मुजफ्फरनगर तंजीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मिस्टर पुरकाजी प्रतियोगिता में चैंपियन जफर निवासी गांव भोजाहेड़ी और मसल्स मैन जावेद जोयजा को ट्रॉफी दी गई। निर्णायक मंडल में अध्यक्ष पंकज त्यागी, चेयरमैन कामेश्वर त्यागी, सचिव तनवीर खान, शाहनवाज, देवेंद्र गंगवार, शाहनवाज, आदेश चौहान और डॉक्टर साजिद अली शामिल रहे।
इस दौरान राशिद काजी, रियान जोयजा, इरशाद जोयजा, नूर आलम, शाहलम गौड़, अजीम मेंबर, मकसूद खान, जान मोहम्मद छपरा, अनवार प्रधान मौजूद रहे।