फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: टिकोला शुगर मिल में मिला वायु प्रदूषण

Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न विभागों की टीम के साथ टिकोला शुगर मिल एवं डिस्टलरी का निरीक्षण किया। मौके पर वायु प्रदूषण पाए जाने के बाद प्रदूषण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने उपजिलाधिकारी जानसठ, तहसीलदार जानसठ, प्रदूषण विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ टिकोला शुगर मिल एवं उसके एल्को डिवीजन डिस्टलरी का निरीक्षण किया। नियमों के अनुरुप व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं ड्रेनेज वाटर के सैम्पल भी एकत्रित किए। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने जल प्रदूषण की रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम करने को चेताया।
डिस्टलरी में कच्चा माल आपूर्ति के साथ शराब स्टोर करने, पैकिंग और उसकी सप्लाई करने की जानकारी तथा जिन वाहनों से माल का आवागमन हो रहा है उनमें जीपीएस लगवाए जाने के निर्देश दिए गए। परिसर में प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। एडीएम ने एक- एक बिन्दु की जांच कर एनजीटी के साथ सरकार की गाइड लाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्लांट में मौके पर वायु प्रदूषण देखकर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदूषण विभाग को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। टीम ने वाटर डिस्चार्ज की व्यवस्था पर मिल अधिकारियों को चेताया कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, तहसीलदार जानसठ संजय सिंह, सहायक पर्यावरण अभियन्ता विपुल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें