फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ठीक नहीं हवा की सेहत, आसमान में छाया बादल और स्मॉग

Mon, 27 Nov 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान भी 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 235 रिकॉर्ड किया गया। हवा की सेहत अभी भी सांस लेने लायक नहीं है। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार हुआ है।
रविवार सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। जिससे वाहनों के आवागमन पर भी असर पड़ा। वाहनों की रफ्तार कम रही। सुबह 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा। इसके अलावा आसमान में दिन के अधिकतर समय बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए जरूर धूप खिली। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हवा की गुणवत्ता के स्तर में अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। टीबी, दमा, अस्थमा के मरीज खराब हवा से परेशान रहे। निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीज परामर्श लेने के लिए पहुंचे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि सांस के रोगियों को सुबह-शाम सैर पर निकलने से बचाव करना चाहिए।


किस दिन कितना रहा मौसम
तिथि अधिकतम तापमान
26 नवंबर 25.2 डिग्री
25 नवंबर 26.0 डिग्री
24 नवंबर 25.2 डिग्री
23 नवंबर 25.8 डिग्री

इनसेट
इस तरह खराब रही हवा
तिथि एक्यूआई
26 नवंबर 235
25 नवंबर 262
24 नवंबर 279
23 नवंबर 280
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें