फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 15 सौ मीटर दौड़ में सहारनपुर का अहसान चैंपियन

Tue, 10 Sep 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कासमपुर खोला में आयोजित सीनियर वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में सहारनपुर के एहसान और जूनियर वर्ग में हरियाणा के सोहित सिंह विजेता बने। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम कासमपुर खोला में रागिजी फाउंडेशन और वानर सेना की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ बिजनौर के रालोद सांसद चंदन सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के 94 धावकों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम सीनियर वर्ग 15 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एक साथ 31 धावकों ने अपना दम-खम दिखाया। दौड़ में सहारनपुर निवासी एहसान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, हरियाणा के पलवल निवासी गौरव पांचल ने द्वितीय और फरीदाबाद निवासी निशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग 15 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता तीन भाग में कराई गई। जिसमें से प्रथम पांच धावकों को चुना गया तथा अंत में चुने गए 15 धावकों ने पुनः 15 सौ मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, जिसमें हरियाणा के जींद निवासी सोहित कुमार ने प्रथम, मेरठ के गांव अमरौली निवासी जतिन ने द्वितीय व मुजफ्फरनगर के गांव चुडियाला-नरसिंहपुर निवासी तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के कोच शेखर रहे व संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। रागिजी फाउंडेशन सेे रोटी वाले बाबा, भाजपा नेता अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह, प्रधानपति पंकज कुमार, रामसिंह पूर्व प्रधान, कपिल कोहली, ओमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें