फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संतान की मंगलकामना के लिए रखा अहाेई का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुजफ्फरनगर/जानसठ/बुढ़ाना/भौराकलां । अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए बुजुर्ग महिलाओं से व्रत कथा सुनकर उपवास किया। घरों और मंदिरोंं में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

अहोई मां को प्रसन्न करने और संतान की सुख-समृद्धि की कामना साथ दोपहर होते ही महिलाओं ने एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
महिलाओं ने बताया कि संतान की सुख समृद्धि व लंबी आयु की कामना के लिए कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। जिस दिन अहोई अष्टमी होती है। अगले सप्ताह उसी दिन दिवाली मनाई जाती है। जानसठ कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को अहोई अष्टमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। महिलाओं ने अपनी संतानों के लिए दीर्घायु होने का व्रत रखा। बुढ़ाना में बच्चों की मंगल कामना के लिए अहोई की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

n संतान की मंगलकामना के लिए रखा व्रत : भौराकलां में क्षेत्र के सिसौली, शिकारपुर, सहित क्षेत्र के गांव में कार्तिक मास की अष्टमी तिथि के अवसर पर माताओं ने परंपरागत रूप से अपने पुत्रों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए उपवास रखा। देवी दुर्गा और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। पंडित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि व्रत से परिवार में सुख-शांति रहती है।च
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें