फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में केंद्र सरकार के कृषि विधेयक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान का कहना है कि कृषि विधेयक पूरी तरह किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। इन विधेयक से किसान शोषण मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक लाकर केंद्र सरकार ने इंस्पेक्टर राज का खात्मा किया है। किसान को अपनी फसल बेचने की पूरे देश में छूट रहेगी, उसका कोई अधिकारी शोषण नहीं कर पाएगा। किसी भी राज्य के बॉर्डर पर अब किसान को कोई नहीं रोकेगा। मुजफ्फरनगर का कोल्हू संचालक अपना गुड़ देश के किसी भी कोने में, जहां उसे ज्यादा पैसा मिलेगा बेच सकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था देश में जारी रहेगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें