फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाते कृषि कानून: भूपेंद्र

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ::::: मंसूरपुर में किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपें? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान संवाद में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक पार्टियों ने किसान संगठनों को उकसाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि बिल किसान के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आते, लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्वार्थ के कारण किसान संगठनों को इन बिलो का विरोध करने के लिए उकसाया। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाना जरूरी, तभी किसानों के दशा में सुधार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी पर कोई अपराधी मुकदमा दर्ज नहीं है, केवल राजनीति के तहत मुकदमा कायम हुआ है। दूसरे रालोद प्रत्याशी पर कई दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे कायम हैं। अध्यक्षता देवराज पंवार और संचालन किसान नेता अशोक बालियान ने किया। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, संयोजक चांदवीर फौजी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल , बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल , एमएलसी वंदना वर्मा ,पूर्व विधायक उमेश मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राजू अहलावत, सुभाष चौधरी संजीव राठी ,मोहित बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले वीआईपी जिलों को मिलती थी बिजली, अब सभी को: भूपेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली/मंसूरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पहले बिजली वीआईपी जिलों में दी जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों को एक समान बिजली देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के संकल्प और घोषणा पत्र में जो कहा था, उसे पूरा किया जा रहा है।
खतौली उप चुनाव की तैयारियों को परखने रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होेंने जानसठ रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, उसके बाद जानसठ, बडसू, तिसंग, मंसूरपर, खतौली मंडल के बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकर में मिलोें की पेराई क्षमता बढ़ाई गई हैं। किसानों को 15 दिनों में गन्ने का भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता ने कहा कि पन्ना प्रमुख बूथ पर बैठकें करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पन्ना प्रमुख को अपने पन्ने पर लिखे मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का काम करना है। इस अवसर पर मुनीष त्यागी, सुमित, अरशद, सोनू के साथ कई दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह मंत्री, यनेश तंवर, सुखविंदर सोम, डॉ यशवंत सिंह,राजू अहलावत, यशपाल सिंह, अमित जैन, अमित कसाना, मनोज राठी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, रुपेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें