- राजस्व विभाग और एनएचएआई की टीम ने मौके पर लिया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मेरठ- करनाल हाईवे पर फुगाना ओवरब्रिज के दाहिनी ओर जमीन के विवाद का निस्तारण हो गया है। हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन पर काश्तकारों की उपस्थिति में आपसी समझौता हो गया। एनएचएआई ने जमीन पर कब्जा ले लिया है।
मंगलवार को एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में तहसील बुढ़ाना की राजस्व टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित फुगाना ओवरब्रिज के दाहिनी ओर की जमीन के विवाद का निपटारा किया। जमीन पर कब्जा नहीं हो पा रहा था, जिस कारण निर्माण कार्य में भी परेशानी बनीं हई थी। राजस्व एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम ने गांव के लोगों एवं काश्तकारों की उपस्थिति में आपसी समझौते से कब्जा ले लिया है। इसके बाद यहां पर निर्माण शुरू करा दिया गया है।