फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के लिए खूब दौड़े मुरादाबाद और अमरोहा के अग्निवीर

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मुरादाबाद और अमरोहा जिलों के अभ्यर्थियों ने ताकत के साथ प्रतिभाग किया। करीब आठ हजार अभ्यर्थी शारीरिक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। उत्साह के साथ युवक भर्ती स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद सदर तहसील के अलावा अमरोहा जिले की धनौरा और नौगांवा सादात तहसील के युवा शामिल हुए। बुधवार रात करीब एक बजे से अभ्यर्थियों की मेरठ रोड पर लाइन लगनी शुरू हो गई थी। प्रवेश पत्र चेक करने के बाद नुमाइश मैदान पर प्रवेश दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे दौड़ शुरू कराई गई, जिसमें तीन-तीन सौ के ग्रुप में युवाओं को दौड़ाया गया। दोपहर 12 बजे तक शारीरिक भर्ती परीक्षा कराई जाती रही। असफल अभ्यर्थी निराश होकर लौटे, जबकि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
आज अमरोहा और हसनपुर की बारी
शुक्रवार सुबह भर्ती में अमरोहा सदर और हसनपुर तहसील की बारी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी देर शाम तक पहुंचते रहे। मेरठ रोड पर चेकिंग के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

युवाओं को खिलाया गया भोजन
वेदांता फार्म पर पहुंच रहे अभ्यर्थियों के खाने और ठहरने का इंतजाम किया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान , नवीन चौधरी, भीमसेन कंसल, अमित राठी, सत्यव्रत, मनोज राजपूत , ठाकुर राजेंद्र सिंह ने भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें