मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि पश्चिम यूपी के किसानों का चीनी मिलों पर छह सौ करोड़ रुपये बकाया है। किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए। यहां कैंसर एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। लोकसभा में बोलते हुए मलिक ने कहा कि किसान बर्बाद हो रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं होती। बजाज ग्रुप की चीनी मिलें किसानों का भुगतान नहीं कर रही है। इसके अलावा शामली चीनी मिल ने भी किसानों का भुगतान नहीं किया है। किसान अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहा है। बेटियों की शादी भी नहीं कर पा रहा है। जिन मिलों पर बकाया है, उनसे भुगतान कराया जाना चाहिए। किसानों के इलाज की सुविधा भी होनी चाहिए। आखिरकार किसान कहां जाएं।