फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समझौते के बाद फुलत में खेला गया खूनी खेल

Wed, 28 Feb 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फुलत में घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी अभिषेक सिंह,  एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ फुगाना डॉ रविशंकर।
विज्ञापन
- प्रेम विवाह के बाद 10 महीने से सुलग रही थी चिंगारी
विज्ञापन


फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। फुलत गांव में अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच पिछले 10 महीने से रंजिश की चिंगारी सुलग रही थी। छींटाकशी और देख लेने की धमकी दी गई, लेकिन पुलिस मामले से बेखबर रही। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। पुलिस का सूचना तंत्र फेल साबित हुआ। दोनों पक्षों में मंगलवार देर शाम खूनी खेल खेला गया।
अनुसूचित जाति के अंकित (26) पुत्र राजू और पड़ोसी के हरिमोहन की बेटी मीनाक्षी ने करीब दस माह पहले गांव से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों मेरठ में रह रहे थे। दोनों पक्षों के बीच यहीं से रंजिश शुरू हुई। थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें बाद में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक समझौता भी हुआ था। हरिमोहन पक्ष ने अंकित को गांव में नहीं आने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को गांव में सचिन का सगाई समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए मेरठ से अंकित भी पहुंच गया। जब वह बाजार में गया तो हरिमोहन पक्ष ने उसे देख लिया। तीनों पिता-पुत्र ने घेर लिया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


नाई की दुकान चलाता था अंकित
अंकित गांव में नाई की दुकान चलाता था। कुछ ही दूरी पर मीनाक्षी का घर है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बालिग होने के कारण दोनों को कोई नहीं रोक सका। दोनों इन दिनों मेरठ में रह रहे थे।

फायरिंग से दहल गया फुलत, पसरा सन्नाटा
सठेड़ी मार्ग पर फायरिंग और हत्या की वारदात से फुलत दहल गया। करीब 10 मिनट में ही खूनी खेल हुआ। पहले अंकित की घेरकर हत्या की गई, इसके बाद दूसरे पक्ष ने कुछ ही दूरी पर तीनों पिता-पुत्र को घेरकर गोलियां चला दी। अस्पताल में रोहित की मौत हो गई। गांव में सन्नाटा पसर गया। एक पक्ष के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस के पहुंचते ही इधर से उधर भागे।

बाइक पर अस्पताल ले जाए गए घायल
दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद घायल पिता-पुत्रों को उनके पक्ष के लोग बाइकों पर लेकर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण बाइक पर लेकर घायलों को खतौली सीएचसी पहुंचे, जहां पर रोहित की मौत हो गई। अस्पताल में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


अलीपुर अटेरना में भाइयों ने मार दी थी बहन
रतनपुरी। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में भाइयों ने सरेआम बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमशेद पठान की बेटी फरहाना (22) ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ छह अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। सात जून को फरहाना अपने शौहर शाहिद के साथ वापस गांव लौट आई थी। इसके बाद भाइयों ने ही सरेआम उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें