फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारात में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव, एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारात में हुई कहासुनी देर शाम बारात के गांव जट नंगला में वापस पहुंचने के बाद मारपीट का रूप ले गई। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। एक युवक घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के पहुुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।
क्षेत्र के गांव जट नंगला से रविवार को एक बारात गांव सादपुर गई थी। वहां पर किसी बात को लेकर अंशुल व राजन पक्ष के बीच कहासुनी हो गयी। उस समय तो बारात में पहुंचे गणमान्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद बारात शाम के समय गांव में पहुंची। सभी बाराती घर चले गए थे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे । आरोप रहा कि अंशुल, विशाल व मोहित आदि ने राजन को हमला कर घायल किया है। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ।
विज्ञापन

रोहाना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग चुके थे। दो पक्षों में मारपीट हुई हैं। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी हैं। संभवत: दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी थी। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि गांव में पुलिस डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

चर्च पर सुरक्षा को पुलिस रही तैनात
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस-डे पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तीनों चर्च पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान कोई घटना या हादसा न हो इसके लिए तीनों चर्च पर पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें