संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए जनपद स्तरीय पोस्टर, निबंध और लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न चित्रांकन और लेख प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ छात्रों का चयन किया गया।
लेखन प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के बायोसाइंस विभाग से अफ्फान कुरैशी ने प्रथम, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की राधिका गर्ग ने द्वितीय और चौधरी छोटूराम कॉलेज की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चौधरी छोटू राम कॉलेज की श्रेया सिंह ने प्रथम, श्रीराम कॉलेज की तेजस्विनी सिंह ने द्वितीय और चौधरी छोटूराम कॉलेज की आयुषी धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की अनुराधा ने प्रथम, हिमांशी पाल ने द्वितीय और प्राची शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला नोडल अधिकारी अंकित कुमार, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. मनोज धीमान, विकास कुमार, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, रूपल मलिक, बिन्नू पुंडीर, अन्नू, रजनीकांत, रीना त्यागी, हिमांशी, मयंक सैनी, मीनाक्षी, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।