फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना खत्म

विज्ञापन
जानसठ तहसील में अधिवक्ताओं के धरने में बोलते विधायक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चल रहा अधिवक्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक विक्रम सैनी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को बातचीत के लिए शुक्रवार को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन से बार संघ अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के धरने पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाकियू तोमर के भी जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के अलावा भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर पहुंचे और समर्थन दिया। इसके बाद भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से बातचीत हो चुकी है। अधिवक्ताओं का मान सम्मान रखा जाएगा। इस दौरान धरने पर एसडीएम अभिषेक कुमार व तहसीलदार संजय सिंह भी पहुंचे। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को बातचीत के लिए शुक्रवार को आमंत्रित किया है। इसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
इस दौरान बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल, सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व बार संघ अध्यक्ष जावेद हुमायूं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अरुण गर्ग, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, पूर्व सचिव यशवंत सिंह कांबोज, सोनी गुर्जर, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, संजीव चौधरी, दीपेश गुप्ता, प्रवेज जैदी, दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, हिलाल मेहंदी, चांदबीर सैनी, सोनू सैनी, योगेश भेटवाल, विनय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें