फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने दोहराई पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना/जानसठ। बार एसोसिएशन बुढ़ाना और जानसठ के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वादकारियों को इससे सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि इलाहाबाद जाने में क्षेत्र के वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय नहीं मिल पाता। समय बर्बाद होता है। संघर्ष समिति के आह्ववान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को ज्ञापन दिया। उधर, जानसठ के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार संजय सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि सैनी, सचिव योगेश भेटवाल, पूर्व अध्यक्ष अचल कुमार गोयल, जावेद हुमायूं, सोनू सैनी, इनाम अली, धनप्रकाश गंगानिया, ज्ञानचंद सैनी, चांदबीर सैनी, मोहम्मद इरशाद, मूलचंद सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें