- कहा- प्रयागराज से पश्चिम के जिलों की दूरी अधिक, वादकारी होते हैं परेशान
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। डीएम कार्यालय के अलावा खतौली और जानसठ में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा प्रयागराज से जिले की दूरी अधिक है, जिससे वाद कारियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
जिला बार संघ के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने कामकाज नहीं किया। प्रयागराज से जिले की दूरी अधिक है, जिससे वाद कारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उधर, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि अधिवक्ता एकत्र होकर डीएम कार्यालय पर पहुंचे। हाईकोर्ट बेंच के लिए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय हाईकोर्ट की बेंच बन जाने से ही मिलेगा। इस मौके पर जितेंद्र पाल सिंह, अजमेर सिंह, अशोक कुशवाहा, सतेंद्र कुमार, पीडी त्यागी, रामवीर सिंह, रविंद्र सहरावत, मीरा सक्सेना, राज सिंह रावत, अन्नु कुच्छल, निपुण जैन, अभिनव अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मीना पुंडीर शामिल रहीं।
हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
(फोटो समाचार)
जानसठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। बुधवार को अधिवक्ता एकत्रित होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में पहुंचकर अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं होगी, तब तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि सैनी, सचिव योगेश भेटवाल, ज्ञानचंद सैनी, मूलचंद सैनी, चांदवीर सैनी, सोनू सैनी, संजीव चौधरी, प्रवेश जैदी, अजादार हुसैन जैदी, जावेद हुमायूं, यशवंत कांबोज, सोनी गुर्जर, लियाकत अली शामिल रहे।
खतौली में भी वकीलों ने किया प्रदर्शन
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्यागी के साथ महासचिव नवाब सिंह और अन्य अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों के अधिवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने एक बैठक की। जिसमें बाद मुख्यमंत्री से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सतसिंह एडवोकेट, संजय कुमार, सरदार जितेंद्र सिंह, जगदीश आर्य, राजवीर सिंह, सचिन आर्य, योगेश खारी, सत्यप्रकाश सैनी, रामचंद्र सैनी, प्रमोद कुमार शर्मा, कदम सिंह चंदेल, मनोज कुमार शामिल रहे।