बुढ़ाना में अधिवक्ताओं को धन राशि का वितरण करते बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिवक्ताओं को सहायता राशि दी गई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के पदाधिकारियों एवं हाउस की मीटिंग में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार अध्यक्ष व महासचिव ने अपनी एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये सहायता राशि के रूप में बांटे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा व ओमपाल मलिक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण तहसील बंद होने से अधिवक्ताओं के सामने परेशानी आ गई है। जिस कारण एसोसिएशन के कोष में से एकत्र धनराशि में से पांच-पांच हजार रुपये तहसील मुख्यालय पर प्रैक्टिस करने वाले सभी अधिवक्ताओं को दिए जाएंगे। शनिवार को करीब 50 अधिवक्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई। अध्यक्ष ने बताया कि बाकी अधिवक्ताओं को सोमवार को सहायता धन राशि दी जाएगी।