फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर उप-निबंधक कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
बुढ़ाना में उप-निबंधक कार्यालय पर ताला बंदी करते अ​धिवक्ता। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
- दस्तावेज लेखक भी रहे मौजूद, तहसीलदार को दिया मांग पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बेंच की स्थापना की मांग के लिए अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने कार्य बहिष्कार किया। उप-निबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने उप-निबंधक कार्यालय पर ताला जड़ दिया। अपना मांगपत्र तहसीलदार को दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 10 बजे बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता तथा दस्तावेज लेखक उप-निबंधक कार्यालय के सामने एकत्र हो गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने उप-निबंधक कार्यालय पर ताला जड़ दिया। दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता उप-निबंधक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर सभी अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बेंच की स्थापना की मांग की। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में अपना ज्ञापन तहसीलदार सतीश चन्द बघेल को दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक राठी, महासचिव विकास त्यागी, दस्तावेज लेखक संघ के मनोज त्यागी व पवन आदि सहित सभी अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें