फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। एससीवीटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित व्यवसायों में अब 15 नवंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि पहले यह तिथि 30 अक्तूबर तक निर्धारित थी। अब अभ्यर्थी 15 नवंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया ''वॉक-इन'' नीति के अनुसार की जाएगी। इसमें पूर्व पंजीकृत और नए अभ्यर्थी दोनों शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को 15 नवंबर शाम पांच बजे तक नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में संपर्क करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें