भगत सिंह रोड पर बिना मास्क के दुकादार का चालान करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन ने चलाया मास्क लगाओ अभियान
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शहर में मास्क लगाओ अभियान चलाया। मास्क न लगाने वालों को चेतावनी भी दी।
एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने कोर्ट रोड, कचहरी, एसडी मार्केट, ताराचंद मार्केट, मोलाहेडी मार्केट, जिला परिषद बाजार में मास्क को लेकर अभियान चलाया। लोगों को जागरूक भी किया गया। मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार एवं शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने शिव चौक, भगत सिंह रोड, दाल मंडी, रुडकी रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाया।