फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 वार्डों का निर्धारण करने में प्रशासन की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- छुट्टी के दिन भी नगर पालिका और तहसील कर्मी दिन भर कार्य में जुटे रहे
विज्ञापन

- 11 गांवों के लेखपाल, पंचायत सचिव गांव की वोटर लिस्ट के साथ मौजूद रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में 55 वार्डों के निर्धारण को लेकर प्रशासन जुटा है। मंगलवार को छुट्टी के दिन भी पालिका और तहसील के कर्मचारी पालिका में जमे रहे। वार्ड निर्धारण को लेकर मशक्कत चल रही है।
चुनाव आयोग के निर्देश के चलते 60 वार्डों के स्थान पर अब 55 वार्ड निर्धारित होंगे। नगर पालिका के विस्तार के बाद अब यहां की आबादी पांच लाख बीस हजार हो गई है। नए वार्ड निर्धारण में लगभग साढे़ नौ हजार की आबादी एक वार्ड की रहेगी। नगर पालिका के ईओ हेमराज, एसडीएम परमानंद झा, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार इस कार्य को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पालिका सभागार में पालिका के सभी कर्मचारी, विस्तार में शामिल सभी 11 गांवों के लेखपाल और पंचायत सचिव मौजूद रहे। वार्ड परिसीमन में यह प्रयास है कि गांव, गली, मोहल्ला एक ही वार्ड में रहे। अब से पहले जो 60 वार्ड बनाए गए थे, उसमें सीमा विस्तार के गांवों के 17 और 43 वार्ड पुराने शहर के शामिल थे। अब जो 55 वार्ड बनने हैं, इसमें शहरी क्षेत्र में 40 और ग्रामीण क्षेत्र में 15 होने की संभावना है। अधिकारी और कर्मचारी वार्ड परिसीमन को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं। गलियों और गांवों को लेकर कुछ वार्डों में जनसंख्या कम और ज्यादा हो सकती है।
ईओ हेमराज ने बताया कि वार्ड परिसीमन का कार्य तेजी से चल रहा है। 12 नवंबर तक शासन को सूचना दी जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें