फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सोलानी नदी में बड़ी नाव लगाई

विज्ञापन
पुरकाजी खादर क्षेत्र में नांव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी पार करने के लिए प्रशासन द्वारा बड़ी नाव लगवा दी है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सोलानी नदी में अभी भी करीब पांच फुट पानी होने के कारण ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही नदी पा करनी पड़ रही है। नाव इतनी छोटी है कि उसमें एक साथ मात्र पांच लोग ही बैठकर नदी पार कर सकते हैं। जिस कारण नदी पार करने वाले ग्रामीणों को घंटों घंटों तक नाव वापस आने का इंतजार करना पड़ता है। बड़ी नाव लगवाने की मांग ग्रामीणों द्वारा महीनों से प्रशासन से की जा रही थी। दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र का भ्रमण करने आए पुरकाजी विधायक से भी ग्रामीणों ने बड़ी नाव लगवाने की मांग की थी। शुक्रवार को सोलानी नदी पर बड़ी नाव लग दी गई। राजू प्रजापति, कृष्ण पाल, साधू राम प्रजापति, राजेंद्र पांचली, अरविंद कुमार, अंकित कुमार आदि ने बड़ी नाव लगने से खुशी जाहिर की है। उधर, नावक पहल सिंह का कहना है कि बड़ी नाव में 15 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। जिससे ग्रामीणों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें