फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने अब तक 72 मजदूरों को भेजा विभिन्न जनपदों में

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर आए मजदूरों की सूची बनाते इंस्पेक्टर सिविल लाइन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रशासन ने अब तक 72 मजदूरों को भेजा विभिन्न जनपदों में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों और जिलों में रह रहे मजदूरों का संकट खत्म नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग पैदल अपने जिलों की ओर जा रहे हैं। उधर, प्रशासन भी जिले में ठहरे श्रमिकों को उनके जिलों में भेजना शुरू कर दिया है। अब तक 72 श्रमिकों को भेजा जा चुका है। जिले में ठहरे श्रमिकों को उनके जिलों में भेजने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। अब तक बाराबंकी और बहराइच के 11-11, लखीमपुर के 27, बरेली के दो, बागपत के दस तथा बिजनौर के 11 श्रमिकों को उनके जिले में भेजा गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि अन्य श्रमिकों की भी सूची तैयार कराई जा रही है। उन्हें भी भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें