देवबंद। एडीएम-ई अर्चना द्विवेदी ने शुक्रवार को देवबंद पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया। शुक्रवार को एडीएम-ई अर्चना द्विवेदी के निर्देशन में प्रशासन की टीम नगर के एमबीडी चौक पहुंची और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक फैलाए सामान को हटवाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। फल रेहड़ी व रिक्शा आदि को खड़ा करने के लिए भायला रोड पर रेखांकन किया। एसडीएम दीपक कुमार व पालिका ईओ डॉ. धीरेंद्र राय ने एडीएम-ई ने तीन दिन चलाए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की जानकारी दी। एडीएम-ई ने झबीरण में कूड़ाघर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, मेला इंचार्ज विकास चौधरी, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद आरिफ, नीरज गोस्वामी, सुंदरलाल, अबू तालिब आदि मौजूद रहे। संवाद