फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एडीजी ने निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक लेते एडीजी राजीव सब्बरवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव शांति पूर्व संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लें। क्षेत्र में हुए पुराने विवादों एवं आपसी रंजिशों के बारे में जानकारी करें। ऐसे मामलों का प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटारा कराएं। अवैध शराब की बिक्री आदि अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की जाएं। थाना क्षेत्रों की पीस कमेटी, गणमान्य व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक करें। हिस्ट्रीशीटरों, असामाजिक तत्वों की निगरानी की जाएं। संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करें। सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जाएं।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्र धारक नहंी होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो। दुकानों तथा थानों में जमा शस्त्रों का सूची से मिलान करने के निर्देश दिए। चुुनाव में पुलिस बल के ठहरने के स्थानों का चिन्हीकरण कर पर्याप्त व्यवस्था की जाएं और निरीक्षण भी कर लें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीआइजी सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें