फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अपर निदेशक ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

विज्ञापन
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सहारनपुर डॉ ज्योत्सना वत्स ने किया जिला चिकित्सालय का 
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक और एनआरसी में व्यवस्थाओं को परखा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल की अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. ज्योत्सना वत्स ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक और एनआरसी में व्यवस्थाओं को परखा।

बृहस्पतिवार को पहुंची अपर निदेशक डॉ. ज्योत्सना वत्स ने पोषण पुनर्वास केंद्र, क्रीड़ा कक्ष सहित रेडियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी परखा। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। एनआरसी में भर्ती बच्चों का समुचित उपचार के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर को भी चेक किया। दोपहर 12:40 बजे तक 80 मरीजों के एक्स-रे और 18 के अल्ट्रासाउंड किए जा चुके थे। उन्होंने कुछ खामियों को लेकर सीएमएम को सुधार के लिए निर्देशित किया। साथ ही और भी बेहतर व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, फार्मासिस्ट हारुण, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव कुमार लांबा, अखिलेश त्यागी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें