फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए किया था अदम का कत्ल

Sun, 12 Mar 2023 08:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में झारखंड निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ुगाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड निवासी अदम की हत्या से कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पर्दा उठा दिया। कुरावा गांव के दो भाइयों सहित तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों ने अपने जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए यह वारदात की थी।
विज्ञापन


सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेई ने शनिवार को प्रेसवार्ता में अदम हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि दो दिन पहले गांव कुरावा के जंगल में किसान भरतवीर के खेत से पुलिस को एक युवक का शव मिला था। गला घोट कर हत्या की बात सामने आई थी। जांच की गई तो मृतक की पहचान अदम पुत्र बुधवा निवासी गांव कुलभंगा, जिला साहेबगंज, झारखंड के रूप में हुई। अदम कुरावा गांव में ही रहकर नौकरी करता था।

सीओ ने बताया कि इस मामले में गांव कुराना निवासी सूरज, उसके भाई अनुज और भतीजे जमलेट को बुढ़ाना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अदम के सूरज की बहन के साथ अनैतिक संबंध थे। इसमें बाधा बनने के कारण अदम ने सूरज के बहनोई की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


बहन के साथ अनैतिक संबंध और बहनोई की हत्या का बदला लेने के लिए सूरज ने अपने भाई और भतीजे की सहायता से गला दबाकर अदम की हत्या की थी। हत्या से पहले उसे शराब पिलाई गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों हत्यारोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें