फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
खतौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते जिला​धिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
विज्ञापन

22 शिकायतों में मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी झूठा निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट भेज देते हैं। ऐसा करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण और मौके पर पहुंच कर किया जाएं। फर्जी निस्तारण करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र देने वाला पूरी तरह से संतुष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान आईं 22 शिकायतों में मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीएमओ डाॅ. एमएस फौजदार, एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ डाॅ. रविशंकर, तहसीलदार आरती यादव आदि मौजूद रहे।

जिलेदार को लगाई फटकार
खतौली। रजबहे में टेल तक पानी न आने की शिकायत पर डीएम ने सिंचाई विभाग के जिलेदार को जमकर फटकार लगाई। गांव भैंसी निवासी मनीष अहलावत ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि भैंसी माइनर में टेल तक पानी नहीं आ रहा है। इस कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुके है, मगर अधिकारी शिकायत का फर्जी निस्तारण कर देते है। इस मामले में डीएम ने सिंचाई विभाग के कार्यवाहक जिलेदार सुरेंद्र कुमार को तलब कर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। यदि शिकायत दोबारा आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड लगाने की अनुमति मांगी
खतौली। मुजाहिदपुर और भूपखेड़ी के ग्रामीण अपने गांव के बाहर महाराणा प्रताप के चित्र का बोर्ड लगाए जाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में अनुमति लेने के लिए पहुंचे। ग्राम प्रधान सुरेश, ग्राम प्रधान अरविंद, अजय सोम कपिल सोम, रविंद्र, नेपाल सिंह, कुलदीप, शुभम सोम, भंवर सिंह, बिजेंद्र, ओमकार, जसवंत सोम, मोहित चौहान आदि ने बताया कि उन्होंने गांव के बाहर महाराणा प्रताप का बोर्ड लगा दिया था। इसे पुलिस उखाड़ कर अपने साथ ले गई। बोर्ड लगाने की अनुमति मांगी गई है। डीएम ने एसडीएम सुबोध कुमार को प्रार्थना पत्र देकर ग्रामीणों से वार्ता करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें