फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राजपूत महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। संगठन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तथाकथित राजनैतिक दलों व अन्य व्यक्ति सनातन धर्म के साथ-साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन


महासभा के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि तमिलनाडू सरकार के मंत्री उदय निधि स्टालिन ने विवादित बयान दिया था। इसके अलावा सांसद ए राजा और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिए। बयानों पर रोक लगनी चाहिए। इन सभी बयानों से हिंदुओं का मन आहत है। ऐसे में टिप्पणी करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह पुंडीर, रिंकल पुंडीर, आयुष राघव, सचिन पुंडीर, सुभाष चौहान, दिनेश पुंडीर, सुनील शर्मा, अजय पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें