जानसठ। सोमवार को एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी द्वारा गांव चितौड़ा, कवाल व नाईपुरा में एनाउंसमेंट कराकर तथा बैठक कर शासन द्वारा जमीनी विवाद वह मामूली बात को लेकर विवाद करने वाले व्यक्तियों की धारा 151 व पाबंद मुचलका की कार्रवाई हुई है। तीनों गांव के 47 व्यक्तियों को नोटिस तामील कराकर दो-दो लाख रुपये के मुचलका पाबंद किया गया है। दोनों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।