फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय से करे अध्यापक : डा. प्रभात

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्यों की प्राप्ति समय से करें अध्यापक : डा. प्रभात
विज्ञापन

देवबंद। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में सोमवार को मिशन प्रेरणा की बैठक में अध्यापकों को मिशन प्रेरणा और नवाचार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा त्यागी व पूनम के स्वागत गान से हुआ। शिल्पी, स्वाति, गार्गी, अन्नू, जिले सिंह व डॉक्टर सुधीर ने अध्यापकों के समक्ष चार्ट एवं मॉडलों के माध्यम से नवाचार प्रस्तुत किए। अध्यापकों को बताया कि किस तरह वह प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों का लक्ष्य तय समय में पाया जा सकता है। एआरपी प्रभात यादव, योगेंद्र मलिक, इस्लाम व रहमान ने मिशन प्रेरणा के तीनों मॉड्यूल के संबंध में बात की। बताया कि सरकार अध्यापकों से अपेक्षा रखती है कि वह निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय से करें। बच्चों को चिंहित करके उनकी आयु और योग्यता के अनुसार उन्हें शिक्षा दें। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने कहा कि कोरोना काल के बाद अब धीरे-धीरे विद्यालय खुलने लगे हैं। इस मौके पर आनंद शर्मा, राहुल वाल्मीकि, प्रदीप शर्मा, मनोज शर्मा, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें