फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आचार्य निर्भय सागर महाराज मंगल आगमन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। श्रद्धालुओं ने आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ का धर्म के जयघोष के साथ मंगल आगमन कराया। महाराज श्री बद्रीनाथ की यात्रा करके हरिद्वार, सहारनपुर, देवबंद और मुजफ्फरनगर में धर्म भावना करते हुए आ रहे हैं।

शनिवार प्रातः महाराज श्री ने मंसूरपुर से खतौली में प्रवेश किया। चेलना मंच की महिलाओं ने मंगल कलश के साथ आगवानी की। विहार निर्देशन साधु सेवा समिति संयोजक संजय दादरी ने किया। महाराज बिददीवाड़ा स्थित जक्की वाला मंदिर में विराजमान है।
विज्ञापन


निर्भयसागर महाराज ने बताया संतों का नगर में आगमन मंगलकारी होता है। दिगंबर संत की चर्या अनुकरणीय होती है। नवागत पीढ़ी को धर्म की बागडोर संभालनी है। साधु संगति मनुष्य को सदमार्ग पर लगाती है। सबसे जरूरी काम प्रभु दर्शन और साधु प्रवचन सुनना है।
विज्ञापन

महाराज श्री खतौली में धर्म जागरण करने के पश्चात हस्तिनापुर मेरठ से पद विहार करते हुए नोएडा पहुंचेंगे। दो जुलाई को चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर सिद्धार्थ, अतुल, विवेक प्रवक्ता, प्रीति दादरी, संगीता, दीक्षा, मोनिका, अलका, सुबोध, मनीष, रजनी प्रवक्ता, शैली, सुरभि, अरविंद, पेंट, अंजलि, निर्मल, सतेंद्र, नैना, काजल, पारस, आगम, अतिशय, पीयूष, अशोक, करुणा, आयुषी, रितु, नमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें