फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए खास ... रामपुर तिराहा कांड में आरोपियों ने लगाई हाजिरी माफी

Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगली सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की पत्रावली की सुनवाई के दौरान तत्कालीन झिंझाना एसओ एसपी मिश्रा (सेवानिवृत सीओ) समेत अन्य आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए। बचाव पक्ष की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। अगली सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई है।
एक अक्तूबर 1994 की रात उत्तराखंड की मांग के लिए आंदोलनकारी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रात के समय रामपुर तिराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई थी। मुजफ्फरनगर के लोगों ने आंदोलनकारियों की मदद की थी। प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश 1995 में हुए थे। अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि आरोपियों की ओर से अदालत में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसके चलते अगली सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें