फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए रामपुर तिराहा कांड में आरोपियों ने दी हाजिरी माफी

Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई के दौरान अदालत में आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। एसीजेएम प्रथम मयंक जायसवाल की अदालत में सीबीआई बनाम बृजकिशोर की पत्रावली में आरोपी अनिल, बृजकिशोर व उमेश चंद शर्मा की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा में भी हाजिरी माफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें