फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फोन पर अश्लील बात करने के आरोपी की धुनाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। फोन पर अश्लील बात कर रोज परेशान करने वाले व्यक्ति की महिला ने अपने पति के सहयोग से धुनाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया ।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले लगभग एक माह से एक व्यक्ति उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर उससे अश्लील बात कर रहा है। सोमवार को जैसे ही उस व्यक्ति का फोन आया तो महिला ने उसे मिलने के लिए भोपा आने को कहा। यह सभी बातें महिला ने अपने पति व एक पड़ोसी को बता दी। तीनों ही बाइक पर सवार होकर भोपा पहुंच गए। जैसे ही आरोपी व्यक्ति का महिला के मोबाइल पर फोन आया तो महिला ने उसे भोपा बस स्टैंड पर बुला लिया।
विज्ञापन

आरोपी व्यक्ति वहां बाइक लेकर खड़ा मिला और उसने महिला को बाइक पर बैठने को कहा। इसी दौरान पास में ही खड़ा महिला का पति व पड़ोसी युवक वहां आ गया। महिला सहित तीनों ने मिलकर आरोपी की धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें