फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - किशोरी को बंधक बना कर दुष्कर्म करने का आरोप

Fri, 15 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा। गोबर डालने गई किशोरी को दो युवकों ने जबरन कमरे में खींच लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। परिजनों की ओर से ऐसा आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि काफी समय पहले उसकी मां और पिता की मौत हो गई थी। तभी से उसकी छोटी बहन 16 वर्षीय बहन उसके पास रह रही है। बृहस्पतिवार सुबह वह गांव के समीप ही कूड़ी पर गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि दो युवकों ने उसे अकेला देखकर जबरन कमरे में खींच लिया और मारपीट करने के साथ ही धमकी देते हुए एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो उसकी बहन ने कूड़ी के आसपास जाकर उसे आवाज लगाई। पास में बने एक कमरे से किशोरी की आवाज आई, जिसमें उसने कहा कि उसे कमरे के अंदर बंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे बंधन मुक्त कर घर लेकर आए। इसके बाद किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे। किशोरी की बहन ने दो युवकों पंकज व रोहित के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। पंकज पर दुष्कर्म व रोहित पर घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें