फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

पुरकाजी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी ने अधिकारियों पर ग्रामीण क्षेत्र में छिड़काव कराने के लिए कीटनाशक उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुरकाजी हॉस्पिटल की डॉ पूनमलता से बात करनी चाही, मगर संपर्क नहीं हो सका। इस पर सीएमओ मुजफ्फरनगर से बात कर ब्लीचिंग पाउडर व कीटनाशक दवा को सभी गांव में उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होंने दवाई नहीं होने की बात कहकर सिटी मजिस्ट्रेट से बात करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट से भी बात की। उन्होंने डीपीआरओ से बात करने की बात कहकर मामले को टाल दिया। आरोप है कि डीपीआरओ ने पेस्टीसाइड की दुकान से दवाई व पाउडर लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष का आरोप है कि सरकार जहां कोरोना वायरस को लेकर गंभीर है, वहीं अधिकारी लापरवाही बरत कर ग्रामीणों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें