फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शमीम की हत्या होने का आरोप लगा दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली के मृतक शमीम के परिजनों ने गांव की एक महिला और युवक पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिनौली गांव के शमीम उर्फ सुक्का की मौत के मामले में परिजनों ने एक युवक और महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर दूसरे थाने से जांच कराने और शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

बिनौली गांव निवासी सोनू अली ने बताया कि तीस जून को उसके भाई का शव गांव के ही उदयवीर की ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव की एक महिला और युवक ने शमीम की हत्या की है। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई की मजदूरी के रुपये नहीं दिए और अश्लील वीडियो बनाकर उससे रुपयों की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के बाद थाने से छोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई। मांग करने वालों में गगन धामा, जमशेद, विनोद, गुलशेर, युनूस, खुरशेद समेत अन्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें