फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कूकड़ा में आठ करोड़ रुपये की जमीन का फर्जी बैनामा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूकड़ा के परिवार ने करीब आठ करोड़ रुपये की पांच बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मिथलेश पाल और क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा पर आरोप है। इस मामले में दो आरोपी गैंगेस्टर विशाल कश्यप और जगमाल जेल भी जा चुके है।
शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में रामभज, कल्लू राम, चहक सिंह और महक सिंह ने बताया कि कूकड़ा के मोहल्ला तिलक नगर में उनकी करीब 60 बीघा जमीन थी, जिसमें से उन्होंने 55 बीघा जमीन को रजिस्टर्ड पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से बेच दिया था। जबकि पांच बीघा जमीन अपने इस्तेमाल के लिए रोक ली थी। जिस पर शांतिनगर निवासी विशाल कश्यप और नन्हेड़ी निवासी जगमाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 4200 वर्ग गज के फर्जी बैनामा करा लिए। जिसकी शिकायत परिवार के सदस्य महक सिंह ने 2020 में थाने में की थी। इस दौरान पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

किसान परिवार की पैरवी कर रहे रोहित शर्मा ने बताया कि विवेचक ने आगे की कार्रवाई नहीं की है। जमीन कब्जाने में पूर्व विधायक मिथलेश पाल, क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा समेत अन्य आरोपी है। आरोप है कि इन सभी का एक-एक प्लॉट पर कब्जा है। आ पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह कर रहे है।
विज्ञापन

नहीं है मामले की जानकारी
क्रांतिसेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि सभी आरोप निराधार है। हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानते है। ना ही हमने किसी जमीन पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें