फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव जलाने से हो रहे प्रदूषण की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। मेडिकल स्टोर के सामने देर रात के समय ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अलाव जलाने से होने वाले प्रदूषण की शिकायत दुकानदार द्वारा की गई। आरोप है कि शिकायत करने पर उलटा पीड़ित को ही प्रताड़ित किया गया। कस्बे के भारत सिनेमा के पास अरविंद नामक एक युवक का मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर मालिक का आरोप है कि देर रात के समय होमगार्ड के जवान उसके मेडिकल स्टोर के सामने चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उसके मेडिकल स्टोर के सामने रबड़ व लकड़ी आदि से अलाव जलाया जाता है। अलाव से निकलने वाले धुएं से उसकी दुकान में प्रदूषण होता है। धुएं के कारण दुकान काली पड़ गई है। इसकी शिकायत मेडिकल स्टोर मालिक ने उपजिलाधिकारी से की थी। आरोप है कि हल्का इंचार्ज ने समस्या का समाधान करने के स्थान पर उलटा उसी को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें