दहेज न मिलने पर घर से निकालने का आरोप
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ निवासी धर्मसिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी की शादी करीब एक साल पूर्व पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कुछ दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। धर्मसिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।